फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enrolment declines, 110 headmasters asked for explanation

Balrampur News: नामांकन में गिरावट, 110 प्रधानाध्यापकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Tue, 07 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Enrolment declines, 110 headmasters asked for explanation
बलरामपुर। यू-डायस और प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज विद्यार्थियों के नामांकन में इस वर्ष गिरावट सामने आई है। यू-डायस प्लस और प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान वर्ष 2025-26 की तुलना में वर्ष 2026-27 में उतरौला और गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के 110 परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या कम पाई गई। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चंद्र श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


समीक्षा में उतरौला ब्लॉक के 59 विद्यालयों में छात्र नामांकन में कमी दर्ज की गई है। इनमें कंपोजिट विद्यालय नयानगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरायल, प्राथमिक विद्यालय मसीहाबाद, कंपोजिट विद्यालय मिर्जापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर, कंपोजिट विद्यालय पुरैनिया जाट और प्राथमिक विद्यालय टेढ़वा एमा सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इसी तरह गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के 51 विद्यालयों में भी छात्र संख्या में गिरावट मिली है। इनमें कंपोजिट विद्यालय घिरावनडीह, कंपोजिट विद्यालय पिड़रिया बुजुर्ग, कंपोजिट विद्यालय बड़हरा, कंपोजिट विद्यालय बांक भवानीपुर और कंपोजिट विद्यालय कैथोलिया सलेमपुर सहित कई विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे छात्र नामांकन से संबंधित अभिलेखों के साथ अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नामांकन में कमी और पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की दोबारा विस्तृत समीक्षा की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed