{"_id":"6a4d345d8ef7787c02004f58","slug":"preparations-are-in-full-swing-to-plant-1805-lakh-saplings-on-july-12-balrampur-news-c-99-1-slko1019-151223-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 12 जुलाई को 18.05 लाख पौधे लगाने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 12 जुलाई को 18.05 लाख पौधे लगाने की तैयारी तेज
Tue, 07 Jul 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान के तहत इस वर्ष जिले में कुल 18,05,738 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पर्यावरण दिवस (5 जून) पर लगाए गए 10,150 पौधे भी शामिल हैं, जबकि 12 जुलाई को 17,95,588 पौधों का रोपण किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने सभी विकास खंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त स्वतः रोजगार सुशील अग्रहरि ने बताया कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि जितने पौधों का इंडेंट भेजा गया है, उतनी ही संख्या में नर्सरियों से पौधों का उठान किया जाए। किसी भी स्तर पर लक्ष्य से कम पौधे न लिए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि फलदार, छायादार, औषधीय और शोभाकारी श्रेणी के पौधों का उठान अनिवार्य रूप से किया जाए। पौधों के सुरक्षित परिवहन के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की जाए, ताकि एक वाहन में अधिक संख्या में पौधे भरने से उन्हें नुकसान न पहुंचे। अंतिम समय में भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए पौधों का उठान समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर, खेल मैदान, आंगनबाड़ी केंद्र, परिषदीय विद्यालय, पंचायत भवन और स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गुणवत्तापूर्ण फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड या अन्य आवश्यक इंतजाम करना भी अनिवार्य होगा।