फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   40 houses in darkness for three days due to transformer failure

Balrampur News: ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से 40 घरों में अंधेरा

Sat, 08 Aug 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Aug 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
40 houses in darkness for three days due to transformer failure
बलरामपुर। जिले में निर्बाध बिजली आपूर्ति में तकनीकी खराबी बाधा बन रही है। आए दिन ट्रांसफार्मर खराब होने, इंसुलेटर उड़ने और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के अहलादडीह में ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से करीब 40 घरों में अंधेरा छाया है। शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक दो से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के सिविल लाइन, पूरबटोला और भगवतीगंज विद्युत उपकेंद्रों से दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा सात बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान रहे। सिविल लाइन के उपभोक्ता मुकेश, मनोज और रंजना ने बताया कि दिनभर बिजली की आवाजाही से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


उधर, पिपरहवा चौराहा क्षेत्र के अहलादडीह में ट्रांसफार्मर खराब होने से उपभोक्ताओं की मुश्किल बढ़ गई है। उपभोक्ता अमित पांडेय, अनिल पांडेय, दिनेश पुजारी, जयश्याम, अब्दुल कादिर, निहाल, कमलेश और कृष्णा ने बताया कि अहलादडीह में तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार शाम ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद से बिजली आपूर्ति बंद है। इसकी सूचना विद्युत विभाग को देने के बावजूद अब तक खराबी दूर नहीं की गई। बिजली न होने से घरों में लगे विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता दयाराम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली है। विद्युत कर्मियों को भेजकर जल्द खराबी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed