सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   41.72 crore rupees will be spent on the renovation of the Kodri-Mathura Chaudhari Dih road

Balrampur News: 41.72 करोड़ से होगा कोड़री–मथुरा चौधरीडीह मार्ग का कायाकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
41.72 crore rupees will be spent on the renovation of the Kodri-Mathura Chaudhari Dih road
विज्ञापन
अजय कुमार श्रीवास्तव
Trending Videos

बलरामपुर। जिले के ग्रामीण अंचल की महत्वपूर्ण कोड़री-मथुरा चौधरीडीह मार्ग अब पूरी तरह बदलने जा रही है। वर्षों से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए शासन ने 41.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग को पहले चरण में 13.71 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिसके तहत 17.10 किलोमीटर लंबी सड़क पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
यह मार्ग 100 से अधिक गांवों को तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे, उखड़ी सतह और जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के मौसम में हालात बेहद खराब हो जाते हैं, जिससे आवागमन लगभग ठप पड़ जाता है। एंबुलेंस और स्कूली वाहनों के संचालन में भी भारी दिक्कतें आती हैं। क्षेत्रवासी रामलाल यादव ने कहा कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोजाना सफर करना खतरे से खाली नहीं। कई बार लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। अब मंजूरी मिलने से बड़ी राहत मिली है। मथुरा की गीता देवी ने बताया कि बरसात में सड़क दलदल बन जाती थी। मरीजों को अस्पताल ले जाना सबसे बड़ी चुनौती होती थी। अब उम्मीद है कि यह समस्या खत्म होगी। चौधरीडीह के राजेश ने कहा कि मंडी तक उपज पहुंचाने में लागत बढ़ जाती है। सड़क बनने से किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। युवा सुनील कुमार ने कहा कि अच्छी सड़क से शिक्षा, रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed