{"_id":"69c0efe852132ffe69091511","slug":"video-video-bharata-napal-aasatha-ka-sagama-thavapatana-ma-gaja-jayakara-para-ratananatha-ka-shabhayatara-ka-bhavaya-savagata-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भारत-नेपाल आस्था का संगम, देवीपाटन में गूंजी जयकार, पीर रत्ननाथ की शोभायात्रा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भारत-नेपाल आस्था का संगम, देवीपाटन में गूंजी जयकार, पीर रत्ननाथ की शोभायात्रा का भव्य स्वागत
तुलसीपुर/जरवा(बलरामपुर)। चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि पर शक्तिपीठ देवीपाटन में पीर रत्ननाथ जी की पारंपरिक शोभायात्रा का भव्य आगमन हुआ। नेपाल के दांग चौघड़ा से लमही होते हुए पहुंची यात्रा का पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी ने विधि-विधान से स्वागत किया। ‘माँ पाटेश्वरी की जय’ और ‘पीर रत्ननाथ बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
हजारों श्रद्धालुओं के साथ पहुंची शोभायात्रा नकटी नाले की कुटिया से प्रारंभ होकर मिल चुंगी नाका, पुरानी बाजार चौक, हनुमानगढ़ी चौराहा, लाल चौराहा और हरैया चौराहा होते हुए मंदिर परिसर स्थित समय माता स्थान पहुंची। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नेपाली पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और वाद्ययंत्र आकर्षण का केंद्र रहे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार गुरु गोरक्षनाथ के शिष्य रत्ननाथ जी ने देवीपाटन में मां दुर्गा की कठोर तपस्या की थी। तभी से पंचमी से नवमी तक नेपाल से आए पुजारियों द्वारा विशेष पूजा की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान मंदिर के घंटे-घड़ियाल शांत रहे, केवल पुजारियों के वाद्ययंत्र की ही गूंज रही। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत, सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।