सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   65 roadways buses will operate from Tulsipur

Balrampur News: तुलसीपुर से संचालित होंगी 65 रोडवेज बसें

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
65 roadways buses will operate from Tulsipur
विज्ञापन
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र पर तुलसीपुर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने नई व्यवस्था की है। निगम तुलसीपुर से विभिन्न रूटों पर 65 बसों का संचालन करेगा। इससे श्रद्धालुओं को तुलसीपुर आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos



देवीपाटन राजकीय मेले में एक महीने तक प्रदेश के विभिन्न जनपद व नेपाल से हजारों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु आएंगे। श्रद्धालुओं को आने-जाने में असुविधा न हो, इसके लिए तुलसीपुर में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। तुलसीपुर से बढ़नी, तुलसीपुर से सिरसिया, भिनगा, उतरौला, डुमरियागंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर गोंडा, दिल्ली व बांदा रूटों पर बस चलाई जाएंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि गैर जनपद से आने वाली बसें पहले बलरामपुर डिपो आएंगी। इसके बाद तुलसीपुर जाएंगी। वहां से यात्रियों को बैठाकर विभिन्न रूटों पर निकलेंगी। इसी तरह स्थानीय डिपो की भी 65 बसें पहले तुलसीपुर पहुंचेंगी। वहां से श्रद्धालुओं के बैठाकर अलग-अलग रूटों पर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी बस अड्डे पर लगाया गया किराया सूची
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तुलसीपुर अस्थायी बस अड्डे पर विभिन्न स्थानों की दूरी, बसों का समय व किराया सूची का बैनर लगा दिया गया है। ताकि श्रद्धालुओं को परेशान न होना पड़े। बसों का रूट चार्ट भी दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed