{"_id":"6a381f89c3d7a6c4320dc549","slug":"76-vehicles-challaned-six-overloaded-vehicles-seized-during-checking-drive-balrampur-news-c-99-1-slko1019-150377-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चेकिंग अभियान में 76 वाहनों का चालान, छह ओवरलोड वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चेकिंग अभियान में 76 वाहनों का चालान, छह ओवरलोड वाहन सीज
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34-बलरामपुर के उतरौला रोड पर वाहनों की जांच करते एआरटीओ ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने शनिवार की रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरलोड वाहनों, मानक के अनुरूप नंबर प्लेट न लगाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान छह ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया, जबकि 76 वाहनों का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश यादव ने बताया कि अभियान के तहत वाहनों की नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में कई वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान कुल 1.68 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। एआरटीओ ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, मानक नंबर प्लेट लगाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की। कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।