सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   80 students succeeded in the Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam

Balrampur News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 80 छात्रों ने पाई सफलता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
80 students succeeded in the Jawahar Navodaya Vidyalaya entrance exam
​शिवांश मिश्रा
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। वर्ष 2026 की प्रवेश परीक्षा में जिले से कुल 1477 विद्यार्थी शामिल हुए थे। 80 छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिन्हें जल्द ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
Trending Videos

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को जिले के नौ विकास खंडों में आयोजित की गई थी। विकासखंड हरैया सतघरवा में 378, बलरामपुर प्रथम केंद्र पर 384, बलरामपुर द्वितीय केंद्र पर 386, तुलसीपुर में 210, गैसड़ी में 185, श्रीदत्तगंज में 86, उतरौला में 50, गैड़ास बुजुर्ग में 116 तथा रेहरा बाजार में 217 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सभी केंद्रों का परिणाम मिलाकर कुल 80 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि सफल छात्रों को जल्द ही आवासीय सुविधा के साथ विद्यालय में दाखिला दिया जाएगा। उन्होंने सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवांश ने बढ़ाया जिले का मान
शिक्षा क्षेत्र हरैया सतघरवा के प्राथमिक विद्यालय धनगढ़वा के छात्र शिवांश मिश्रा ने प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। शिवांश ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और घर में पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण को दिया है। पिता अयोध्या प्रसाद मिश्र ने कहाकि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सरोज व शिक्षकों ने भी शिवांश की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उसे बधाई दी।

इन छात्रों ने भी पाई सफलता

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में जिले के 80 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय कहराडीह के देवेंद्र प्रताप व रौनक गुप्ता, कंपोजिट विद्यालय लालबोझी की छात्रा साधना, कंपोजिट विद्यालय लुधौरी, अर्थ शेखर, कंपोजिट विद्यालय सेखुइया के छात्र रंजीत व प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर के छात्रा आंचल सोनी आदि ने भी अच्छी रैंक के साथ सफलता अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed