सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A leopard was seen in the sugarcane field, got stuck in the wire, then ran away

Balrampur News: गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ, तार में फंसा, फिर निकल भागा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
A leopard was seen in the sugarcane field, got stuck in the wire, then ran away
-बलरामपुर के लैबुड़वा गांव के पास बैठा तेंदुआ ।-स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
ललिया। ललिया क्षेत्र बनकटवा रेंज के लैबुड़वा गांव में रविवार सुबह तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत में हैं। गन्ने की कटाई करते समय ग्रामीणों में तेंदुआ खेत में छिपा नजर आया। लोगों को देख तेंदुआ भागा तो खेत किनारे लगे तार में फंसा, इसके बाद वह निकल भागा।
Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह लगभग 10 बजे किसान गांव के पास खेत में गन्ने की फसल काट रहे थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से एक तेंदुआ दिखा और भीड़ देखकर भागने लगा। इस दौरान तेंदुआ खेत में लगे एक तार में फंस गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपकरणों न होने से पकड़ नहीं पाई टीम
वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आवश्यक जाल और उपकरण मौके पर उपलब्ध न होने के कारण सफल नहीं हो सके। कुछ देर बाद, तेंदुआ तार से छूटकर घने जंगल की ओर भागने में कामयाब रहा। बनकटवा रेंज के रेंजर शत्रोहन लाल ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं। वन विभाग की टीमें तेंदुए की तलाश कर रही हैं। उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए हरसंभव कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed