सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Land acquired for Chief Minister Abhyuday School

Balrampur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के लिए मिली जमीन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Land acquired for Chief Minister Abhyuday School
बलरामपुर के उतरौला में हो रहा मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल का निर्माण ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। स्कूल के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। इससे संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। भूमि उद्यान विभाग की बताई जा रही है, जिस पर निर्माण के लिए विभागीय अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलना अभी शेष है। एनओसी मिलने पर विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। स्कूल में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी।
Trending Videos

गरीब परिवार के बच्चे भी काॅन्वेंट स्कूल की तरह शिक्षा प्राप्त कर सकें इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल की स्थापना का आदेश दिया है। पहले चरण में जिले में दो मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल का निर्माण होना है। जिले की उतरौला तहसील में विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सदर ब्लॉक में भी स्कूल के निर्माण के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश की जा रही थी। बीईओ सदर अशोक पाठक ने बताया कि पहले जो जमीन तलाशी गई थी वह दो टुकड़ों में अलग-अलग थी जिसके कारण उसे निरस्त कर दिया गया था। अब स्कूल के लिए सेखुईकला गांव स्थित आश्रम पद्धति स्कूल के पास पांच एकड़ से अधिक दूसरी जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन उद्यान विभाग की है, इस कारण विभागीय एनओसी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक संसाधनों से लैस होगा विद्यालय

मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल का निर्माण कम से कम पांच एकड़ भूमि में किया जाना है। स्कूल के निर्माण पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 30 कक्ष वाले इस स्कूल में करीब दो हजार बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था होगी। स्कूल में मानक के अनुसार विज्ञान की प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, बेहतर पुस्तकालय व डिजिटल स्टडी सेंटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यहां विद्यार्थियों को काॅन्वेंट स्कूल की तरह स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

एनओसी मिलते ही शुरू होगा निर्माण

मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। उद्यान विभाग की जमीन का एनओसी प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के निर्माण से क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा।
- शुभम शुक्ल, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed