सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Tharu calls for the protection of rights through the justice paper

Balrampur News: थारू न्याय पत्र के जरिये अधिकारों की रक्षा का आह्वान

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tharu calls for the protection of rights through the justice paper
बलरामपुर के इमिलिया कोडर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग ।-स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा के इमलिया कोडर स्थित थारू जनजातीय सांस्कृतिक संग्रहालय के ऑडिटोरियम में रविवार को थारू न्याय पत्र का विमोचन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य थारू समाज को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। न्याय पत्र को कृष चौधरी ने लिखा एवं संकलित किया। इसे थारू समाज के लोगों में मुफ्त वितरित किया गया।
Trending Videos

राष्ट्रीय अध्यक्ष मूल आदिवासी जनजाति कल्याण संस्था के विजय बहादुर चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग लिया और न्याय पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर जनपद बलरामपुर की सीमा क्षेत्र की दो दर्जन ग्राम पंचायतों के थारू समाज के लोग एकत्र हुए। उन्होंने थारू न्याय पत्र का समर्थन किया। कोहरगड्डी की ग्राम प्रधान नीलम चौधरी ने कहा कि थारू समाज को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। अब समय आ गया है कि समाज अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करे। कहा कि यह न्याय पत्र थारू समाज को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेगा। साथ ही, यह उन्हें अपने समाज के लिए लड़ने की प्रेरणा भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लिए लड़ने का लिया संकल्प
थारू समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने समाज के लिए लड़ने का संकल्प लिया। समारोह में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री चंद्र राम चौधरी, राकेश चौधरी, भरत चौधरी, अर्जुन प्रसाद राना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगल प्रसाद थारू, राम सुंदर थारू, श्वेता चौधरी, अजय प्रताप, मंगल प्रसाद राना, पिंगला प्रसाद राना, मदन लाल जायसवाल, राम भग्गन थारू, ओमप्रकाश राना, संतोष चौधरी, हरिराम चौधरी, पिंगल प्रसाद चौधरी, धनीराम चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed