सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A trader from Agra sent fake metal and swindled 18 lakh worth of silver

Balrampur News: आगरा के व्यापारी को नकली धातु भेज 18 लाख की चांदी हड़पी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
A trader from Agra sent fake metal and swindled 18 lakh worth of silver
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में फर्जी फर्म और जीएसटी नंबर का सहारा लेकर आगरा के एक व्यापारी से करीब 18 लाख रुपये से अधिक की चांदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिये चांदी के आभूषण बनाने का ऑर्डर दिया। चांदी के तैयार गहने आगरा के व्यापारी से मंगाने के बाद उन्हें नकली धातु भेज दी। जब व्यापारी ने जांच कराई तो चांदी के बजाय गिलट निकलने पर ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


आगरा जनपद के राठौर नाला पीपल मुंडी निवासी पवन कुमार राठौर ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह दीक्षा एंटरप्राइजेज नाम से चांदी के आभूषण बनाने का कारोबार करते हैं। तीन नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से मुकेश सर्राफ नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने करीब 20 किलोग्राम चांदी के आभूषण तैयार करने का ऑर्डर दिया। इसके बदले व्यापारी को चांदी भेजनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक प्रक्रिया के तहत पवन कुमार ने आरोपी से उसकी फर्म का नाम और जीएसटी नंबर मांगा। इस पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक विजिटिंग कार्ड भेजा, जिसमें जायसवाल ज्वेलर्स श्री राधा कृष्ण वस्त्रालय नाम की फर्म, जीएसटी नंबर और दुकान का पता गोंडा रोड भगवतीगंज बलरामपुर दर्शाया गया था। इसके साथ ही हेड ब्रांच चोरीचौरा, गोरखपुर भी लिखा था। कागजात सही प्रतीत होने पर व्यापारी ने ऑर्डर के अनुसार माल तैयार कराना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार तैयार माल करीब 16.299 किलोग्राम हुआ, जिसमें 6.356 किलोग्राम फाइन चांदी थी। इसकी कीमत लगभग 18.35 लाख रुपये थी।
माल तैयार होने के बाद आरोपी ने फोन कर सामान को एससीएन लॉजिस्टिक के माध्यम से भेजने को कहा। व्यापारी ने बताए गए पते पर पार्सल के जरिये माल भेज दिया। कुछ दिनों बाद आरोपी की ओर से कच्ची चांदी के कुछ टुकड़े और कागजात भेजे गए, जो लॉजिस्टिक के माध्यम से व्यापारी की दुकान पर पहुंचे। जब उनकी शुद्धता की जांच कराई गई तो चांदी के बजाय गिलट धातु के टुकड़े निकले। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी को इस संबंध में फोन कर जानकारी दी तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया और संपर्क समाप्त कर दिया।
आरोपी की तलाश जारी
पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूट रचना और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed