{"_id":"69b2ff77507ac629b908b1f9","slug":"ramvapur-gulalidih-road-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-145-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144291-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.45 करोड़ से बनेगी रमवापुर-गुलालीडीह सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.45 करोड़ से बनेगी रमवापुर-गुलालीडीह सड़क
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रमवापुर से गुलालीडीह तक सड़क निर्माण परियोजना को मंजूरी मिल गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद विभाग अब टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में जुट गया है। करीब 1.45 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
गौर रमवापुर से गुलालीडीह तक मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा। लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ भर जाने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता था। कई बार बाइक और साइकिल सवार फिसलकर गिर जाते थे। क्षेत्र के निवासी रणविजय सिंह, टिंकू श्रीवास्तव, दिलीप वर्मा, आमिर सिद्दीकी और बब्लू खां ने बताया कि सड़क खराब होने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में दिक्कत होती थी। वहीं बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन आसान होगा और गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। इससे खेती-किसानी के कामों में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। ग्राम निवासी मोहित वर्मा, कमलेश यादव और संजय सिंह ने भी कहा कि नई सड़क से रोजमर्रा की जिंदगी और बच्चों का स्कूल जाना आसान होगा।
टेंडर प्रकिया पूरी होते ही शुरू होगी निर्माण
प्रदेश सरकार गांवों में बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। रमवापुर से गुलालीडीह तक सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - पल्टूराम, सदर विधायक
Trending Videos