सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   MNREGA budget, employment and road issues raised in Lok Sabha

Balrampur News: लोकसभा में उठाया मनरेगा बजट रोजगार और सड़क का मुद्दा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
MNREGA budget, employment and road issues raised in Lok Sabha
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में क्षेत्रीय समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग की जर्जर स्थिति पर चिंता जाहिर की।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि श्रावस्ती और बलरामपुर आकांक्षी जनपद की श्रेणी में आते हैं और नेपाल सीमा से सटे होने के कारण यहां के मार्गों का बेहतर होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि उतरौला-पचपेड़वा-चंदनपुर मार्ग का करीब 55 किलोमीटर हिस्सा गनवरिया गांव से रतनपुर चौहारा, विजय नगर, गनेशपुर बाजार, जूड़ीकुइंया, पचपेड़वा नगर पंचायत होते हुए बढ़पुरवा चंदनपुर नेपाल सीमा तक काफी जर्जर हो चुका है। इस मार्ग से सैकड़ों गांव जुड़े हैं और लाखों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा सांसद ने लोकसभा में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रभावी नीति बनाए जाने की आवश्यकता बताई। कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर भी नहीं मिल रहे हैं।
मनरेगा का बजट बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि बजट कम होने से ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान समय से नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही सांसद ने सांसद निधि की राशि बढ़ाकर 25 से 30 करोड़ किए जाने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed