{"_id":"69f0ef804f302c77f3053f34","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-over-a-dance-dispute-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147241-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डांस करने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डांस करने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-कमलेश कुमार।-फाइल फोटो
विज्ञापन
तुलसीपुर। क्षेत्र के चमरवोझिया गांव में सोमवार रात एक प्रीतिभोज समारोह में डांस के दौरान विवाद हो गया। स्टेज पर डांस करने के विवाद में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है, मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश की तहरीर पर 15 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव के पूर्व प्रधान ननके की बेटी की शादी के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार शामिल हुए थे। मेहमानों के मनोरंजन के लिए डांस पार्टी भी बुलाई गई थी, जहां देर रात तक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी कमलेश कुमार (25) स्टेज पर चढ़कर डांसर के साथ डांस करने लगे। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और उसे स्टेज से नीचे उतरने को कहा।
पहले तो लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और कमलेश को घर भेज दिया, लेकिन इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी बनी रही। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब दूसरे पक्ष के लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कमलेश पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए।
कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इस दाैरान कमलेश कुमार पर गंभीर हमला किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिवार के लोग और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना में मृतक के तीनों भाई रोहित, सुरेश, मोहित भी चोटिल हैं। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के प्रमेश कुमार, मधु, विनय को भी चोटें आई हैं। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X