{"_id":"69ea68b68f06055074041ac4","slug":"anshuman-tops-in-high-school-bhavna-tops-in-intermediate-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146936-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हाईस्कूल में अंशुमान, इंटरमीडिएट में भावना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हाईस्कूल में अंशुमान, इंटरमीडिएट में भावना अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो-21,22-बलरामपुर के मॉडर्न इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का इजहार करती छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। हाईस्कूल में जहां अंशुमान गुप्ता ने टॉप कर जिले का नाम रोशन किया, वहीं इंटरमीडिएट में भावना यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। टॉपर्स की इस सूची में कई ऐसे छात्र-छात्राएं शामिल हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
हाईस्कूल में 87 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80.49 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। हाईस्कूल परीक्षा में 20855 में से 19852 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 17272 सफल रहे। जिले को प्रदेश स्तर पर 64वां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं इंटरमीडिएट में 15309 में से 14657 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 11798 सफल रहे। जिले को प्रदेश में 44वां स्थान मिला।
हाईस्कूल परिणाम में उतरौला स्थित भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज के अंशुमान गुप्ता ने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के अनुभव मिश्रा और अरुण कुमार ने 566 अंक (94.33 प्रतिशत) के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के सौरभ वर्मा ने 563 अंक (93.83 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर आरवीआईसी घोघाटपार गौरा चौरा के आयुष कसौधान 561 अंक (93.50 प्रतिशत) के साथ रहे, जबकि पांचवें स्थान पर हनुमान प्रसाद वर्मा उमवि रेहरा बाजार की वंदना वर्मा ने 560 अंक (93.33 प्रतिशत) प्राप्त किए। इंटरमीडिएट परिणाम में बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज की भावना यादव ने 458 अंक (91.60 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर श्री राम तीर्थ चंद्र कन्या इंटर कॉलेज गौरा गुमड़ी के अमरजीत 456 अंक (91.20 प्रतिशत) के साथ रहे। तीसरे स्थान पर एचआरए इंटर कॉलेज गांधी नगर उतरौला के मोहम्मद रेहान ने 454 अंक (90.80 प्रतिशत) हासिल किए। चौथे स्थान पर एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर के धर्मेंद्र 451 अंक (90.20 प्रतिशत) के साथ रहे, जबकि पांचवें स्थान पर स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला की नैंसी त्रिपाठी ने 444 अंक (88.80 प्रतिशत) प्राप्त कर स्थान बनाया। मेधावियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा। अधिकांश छात्रों ने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लगातार अभ्यास को अपनी सफलता का मंत्र बताया। कई छात्रों ने आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य रखा है।
परिणाम के साथ ही रैकिंग में पिछड़ा जिला
यूपी बाेर्ड के परीक्षा परिणाम में जिले को बड़ा झटका लगा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में बड़ा अंतर सामने आया है। पिछली बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 93.09 फीसदी रहा। इस बार 6.9 फीसदी गिरावट दर्ज करते हुए परिणाम 87 फीसदी ही रहा। वहीं प्रदेश में जिले ने हाईस्कूल में 12 वां स्थान हासिल किया था। इस बार काफी नीचे जिला पहुंच कर 64 वें स्थान हासिल कर सका है। इसी तरह इंटरमीडिएट में पिछले वर्ष 86.57 फीसदी परिणाम था, जो 6.57 फीसदी कम हुआ है, इस बार 80.49 फीसदी की परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो सके। वहीं प्रदेश में रैंक भी 11 वीं से 44 वां स्थान हो गया है। परिणाम ने जिले के माध्यमिक शिक्षा विभाग को आईना दिखाया है। डीआईआएस मृदुला आनंद ने कहाकि परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रयास किया है। जो भी कमी रही, उसका अध्ययन करके सुधार किया जाएगा।
बेटियों ने बढ़ाया मान, टॉपर्स सूची में मजबूत पकड़
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट तक टॉपर्स की सूची में बेटियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं। हाईस्कूल के परिणाम पर नजर डालें तो टॉप-10 सूची में कई छात्राओं ने जगह बनाई। वंदना वर्मा (हनुमान प्रसाद वर्मा उमवि, रेहरा बाजार) ने 93.33 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। प्रतिभा वर्मा ने 92.33 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सूची में अन्य छात्राओं की भी अच्छी मौजूदगी रही, जिससे यह साफ है कि माध्यमिक स्तर पर बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
इंटरमीडिएट में तो बेटियों का प्रदर्शन और भी प्रभावशाली रहा। बलरामपुर सिटी मोंटेसरी इंटर कॉलेज की भावना यादव ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि बेटियां अब हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा नैंसी त्रिपाठी (स्कॉलर्स एकेडमी इंटर कॉलेज, उतरौला) ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ टॉप-5 में जगह बनाई। माही वर्मा और सृष्टि सिंह ने भी टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। ज्योति मिश्रा और तबस्सुम बानो ने भी सूची में स्थान पाकर जिले का गौरव बढ़ाया।
खास बात यह रही कि इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में बेटियों की संख्या बेटों के मुकाबले लगभग बराबरी की रही, जो शिक्षा के क्षेत्र में बदलते सामाजिक परिवेश का संकेत है। यह भी देखा गया कि कई छात्राएं ग्रामीण क्षेत्रों और सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर इस सूची में शामिल हुई हैं, जो उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग को दर्शाता है।
शिक्षा विशेषज्ञ एसपी मिश्र का मानना है कि बेटियों की इस सफलता के पीछे जागरूकता और अभिभावकों का बढ़ता सहयोग प्रमुख कारण हैं। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। जिले का कुल परिणाम भले ही सुधार की मांग करता हो, लेकिन बेटियों का यह प्रदर्शन आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है, जहां अब बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X