सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Reality of health facilities tested at Encephalitis Treatment Centre

Balrampur News: इंसेफ्लाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में स्वास्थ्य सुविधाओं की परखी हकीकत

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 24 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Reality of health facilities tested at Encephalitis Treatment Centre
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध संसाधन व चिकित्सा व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया। संचारी रोगों से बचाव के लिए किए गए इंतजाम का आकलन किया।
Trending Videos




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड, लैब व ओटी का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएचसी में संचालित इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर व डेंगू वार्ड में दवा व संसाधन का जायजा लिया। वार्ड में लगे बेड के साथ दवाओं की उपलब्धता व गुणवत्ता परखी। गर्मी में संक्रामक रोगों का प्रकोप को लेकर ईटीसी सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा शुरू की गई है। इसी क्रम में एसीएमओ ने ईटीसी सेंटर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार को दिया। एसीएमओ ने कहा कि बदलते मौसम में बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। वायरल व दिमागी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, ऐसे में पर्याप्त इंतजाम करना जरूरी है। ईटीसी वार्ड की व्यवस्था 24 घंटे दुरुस्त होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी मरीज आते हैं उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। आवश्यकता पड़ने पर ही उन्हें रेफर किया जाए। इसके बाद लठावर गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का समीक्षा की। ग्रामीणों से बातचीत कर गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय व जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर जाना हॉल



देर शाम जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर हॉल जाना। जन औषधि कक्ष, दवा वितरण कक्ष, औषधि भंडारण कक्ष, पुरुष-महिला वार्ड, आयुष्मान कक्ष, टीकाकरण कक्ष व पैथोलॉजी में व्यवस्थाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही सुविधाओं व स्टाफ की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं इंडेंट स्थिति की जांच की। विभागीय रजिस्टर अपडेट व व्यवस्थित न मिलने पर काफी नाराजगी जताई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed