सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Baba Saheb's birth anniversary celebrated with great pomp, procession taken out

Balrampur News: धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती, निकाली गई शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Baba Saheb's birth anniversary celebrated with great pomp, procession taken out
फोटो-21-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांज
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने शोभायात्रा, गोष्ठी और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के विचारों को याद किया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कर्मचारियों को संकल्प कराया।
Trending Videos

आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति की तरफ से अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौतम के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गैसड़ी विधायक राकेश यादव, गीता गौतम, लालजी लहरी व राजेंद्र चौधरी आदि ने डॉ. आंबेडकर के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजनीतिक दलों ने भी मनाई जयंती
बलरामपुर। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पार्टी नेता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को गैसड़ी विधायक, नरसिंह पाल यादव, गणेश प्रसाद यादव, राम सागर अकेला, जगराम पासवान, ओंकार नाथ पटेल, परशुराम वर्मा, प्रेम यादव, प्रमोद यादव, विजय मौर्य, दुर्गेश दुबे आदि ने संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। कांग्रेस पार्टी की तरफ से यात्रा निकालकर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिलाध्यक्ष शिवलाल कोरी, अनुज कुमार सिंह, राजबहादुर यादव, मारकंडे मिश्र, अवधेश पाल सिंह, विजय कुमार उपाध्याय, धर्मेंद्र मिश्र, मोहम्मद जमील व सियाराम आदि मौजूद रहे। संवाद

ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजनों की रही धूम
पेहर बाजार। क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अज्ञाराम यादव, सूरज सोनकर, संतोष यादव, मेवालाल, रणजीत, लालबाबू, पप्पू, सरवन, मनीष, अजीत, शिवकुमार, परमजीत, मनोज, विशाल, सुभाष व मोनी आदि लोगों ने प्रतिभाग किया। पूरे मार्ग में ‘जय भीम’ के नारे गूंजते रहे। जरवा में बसंत लाल इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर गोष्ठी आयोजित कर बेटे एवं बेटियों को शिक्षा का संकल्प अभिभावकों को दिलाया गया। विवेक गोयल, योगेश प्रताप सिंह, जीयुत यादव, महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम आयोजित किया। उतरौला नगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, ओमप्रकाश गौतम, अनूपचंद गुप्ता, रामदयाल यादव, शत्रोहन मौर्य, कृष्ण कुमार यादव व परवेज आलम आदि शामिल हुए। सादुल्लाहनगर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर प्रभात कुमार वर्मा व पंकज सिंह चौहान, सियाराम सरोज, प्रेमचंद्र सोनी, सत्रोहन वर्मा, मुन्ना लाल, राजेश कुमार भारती, राम तीरथ कनौजिया, फैजान, महमूद आलम व योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
वहीं गौरा चौराहा के वृद्धाश्रम में लालजी लहरी, राजितराम विश्वकर्मा, एमडी यादव, रामकुमार गुप्ता ने कार्यक्रम कर बाबा साहब को नमन किया। इस दौरान उनके जीवन और संविधान पर चर्चा की गई।

फोटो-21-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांज

फोटो-21-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांज

फोटो-21-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांज

फोटो-21-बलरामपुर के आंबेडकर तिराहे पर डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed