सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Both clerks of the Child Development Department suspended for bribery

Balrampur News: रिश्वतखोरी में बाल विकास विभाग के दोनों बाबू निलंबित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Both clerks of the Child Development Department suspended for bribery
बाल विकास परियोजना के निलंबित बाबू। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में रिश्वत लेने के आरोपी बाल विकास विभाग के दोनों बाबू को निलंबित कर दिया गया।30 जनवरी को दोनों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने जिला कार्यक्रम अधिकारी की संस्तुति पर निलंबन के आदेश जारी किए हैं।
Trending Videos

घटना तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम लालबोझी की है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया-2025 के दौरान आवेदक रूबी सिंह के पति महेंद्र प्रताप सिंह ने 1.40 लाख रुपये रिश्वत लिए जाने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से भी की थी। शिकायत पर गठित जांच टीम की रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों और एक बिचौलिये के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित किए गए कर्मचारियों में परियोजना लिपिक जमुना प्रसाद और आंगनबाड़ी नियुक्ति पटल पर तैनात लिपिक रामसूचित वर्मा शामिल हैं। दोनों की भूमिका रिश्वत लेकर चयन प्रभावित करने में पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों कर्मचारियों के निलंबन की संस्तुति निदेशालय को भेजी गई थी, जिस पर अब आदेश जारी कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में पूर्व में हुई आंगनबाड़ी चयन प्रक्रियाओं की भी समीक्षा कराई जा रही है, ताकि यदि कहीं अनियमितता सामने आए तो कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed