{"_id":"6a1dc037d094d2b29f0e9643","slug":"both-vehicles-burst-into-flames-after-the-collision-resulting-in-the-death-of-a-young-man-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149303-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भिड़ंत के बाद आग का गोला बने दोनों वाहन, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भिड़ंत के बाद आग का गोला बने दोनों वाहन, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के पिपरी मोड़ के पास दुर्घटना में जली कार।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। उतरौला-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित पिपरी मोड़ के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद बाइक व कार दोनों आग का गोला बन गई। बाइक सवार के आग की लपटों में घिरकर बुरी तरह झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गईं।
मृतक की पहचान पचौथा गांव के मजरा हाजीडीह निवासी रास मोहम्मद उर्फ पापा (22) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार रास मोहम्मद किसी कार्य से श्रीदत्तगंज स्थित बैंक गए थे। बैंक से काम निपटाने के बाद दोपहर में वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। पिपरी गांव मोड़ के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक कार में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। अनियंत्रित कार सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे स्थित 33 केवीए बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर के साथ निकली चिंगारियों ने कुछ ही क्षणों में कार और बाइक दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। दूर-दूर तक उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि तब तक कार और बाइक बुरी तरह जल चुके थे। घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अविरल शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक ने हेलमेट पहन रखा था या नहीं तथा हादसे के बाद आग लगने के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है।
परिवार की उम्मीदों का चिराग बुझा
सोमवार का दिन हाजीडीह मजरे के लिए कभी न भूलने वाला दिन बन गया। जिस बेटे के घर लौटने का इंतजार परिवार कर रहा था, उसकी मौत की खबर पहले पहुंच गई। सड़क हादसे में 22 वर्षीय रास मोहम्मद उर्फ पापा की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रास मोहम्मद सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि बैंक का काम निपटाकर जल्द वापस लौट आएंगे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसकी आखिरी यात्रा साबित होगी।
दोपहर में हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पूरे गांव में मातम पसर गया। रास मोहम्मद अपने पिता आस मोहम्मद के चार बेटों में दूसरे नंबर पर थे। बड़ा भाई यार मोहम्मद रोजगार के सिलसिले में हैदराबाद में रहते हैं। परिवार की तीन बहनों में दो की शादी हो चुकी है। खेती-किसानी करने वाले पिता ने अपने बच्चों की परवरिश कठिन परिस्थितियों में की थी और उन्हें बेटे से काफी उम्मीदें थीं। पिता बार-बार यही कहते रहे कि बैंक गया बेटा अब कभी घर नहीं लौटेगा।

Trending Videos