सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students were administered the oath of environmental protection

Balrampur News: विद्यार्थियों को दिलाई गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Students were administered the oath of environmental protection
फोटो-28-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते प्राचार्य ।-स्रोत: विभ
विज्ञापन
बलरामपुर। बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एमएलके महाविद्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
Trending Videos


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। प्राचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि वायु, जल, भूमि और वन जैसे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करके ही पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रकृति को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन के दुष्परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ी को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एसपी मिश्र, सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा, डॉ. लवकुश पांडेय, डॉ. राम रहीस, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. सुनील शुक्ल और सिद्धार्थ मोहंता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed