सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dreams in the eyes, the glow of success on the faces

Balrampur News: आंखों में सपने, चेहराें पर दिखी कामयाबी की चमक

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 01 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dreams in the eyes, the glow of success on the faces
फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी को सम्मानित करते जनप्रतिनि​धि व अ​धिकारी।-संवा
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित इस समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 21 विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय समारोह में सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल तथा मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मेधावियों को सम्मानित किया। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश में नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू होने से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का उचित सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

तुलसीपुर विधायक ने मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बच्चे ही आने वाले समय में देश का भविष्य हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने कहाकि हर चुनौती सफलता की चुनौती होती है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, कठिन परिश्रम एवं निरंतर प्रयास से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है। अपर जिलाधिकारी ज्योति राय ने कहाकि लक्ष्य के लिए कठिन परिश्रम एवं सकारात्मक सोच से जीवन में कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने मेधावी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए अभिभावकों को बच्चों की सफलता के लिए बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन चंदन पांडेय ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, एमपीपी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य गीता गौतम, सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, राजकीय इंटर कालेज दारीचौरा के प्रधानाचार्य आशीष वर्मा, सुरेश यादव, प्रवीण सिंह व राहुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

अमर उजाला ने भी सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

- मेधावियों के सम्मान समारोह में अमर उजाला ने भी सहभागिता की। शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले इन 21 मेधावियों को अमर उजाला ने प्रमाणपत्र और मेडल भेंट कर सम्मानित किया। अमर उजाला ने शिक्षा को बढ़ावा देने की अपनी परंपरा को निभाते हुए इन प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व की चमक देखने लायक थी। जनप्रतिनिधियों के साथ सीडीओ, अपर जिलाधिकारी एवं डीआईओएस ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।

इन मेधावियों का हुआ सम्मान

हाईस्कूल में अंशुमान गुप्त, अनुभव मिश्रा, अरुण कुमार, सौरभ वर्मा, आयुष कश्यप, वंदना वर्मा, शिवम शुक्ला, आकाश वर्मा, राम कुमार एवं प्रतिभा वर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में भावना यादव, अमरजीत, मोहम्मद रेहान, धर्मेंद्र, नैनसी त्रिपाठी, माही वर्मा, सृष्टि सिंह, ज्योति मिश्रा, विजय गुप्ता, तबस्सुम बानो व विवेक जायसवाल को सम्मान प्राप्त हुआ। समारोह में मेधावियों के अभिभावकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्यों को भी बच्चों की सफलता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।-संवा

फोटो-12-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी।-संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed