सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Brainstorming on making vaccination services more effective

Balrampur News: टीकाकरण सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 26 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on making vaccination services more effective
फोटो-9- मुख्य चिकित्सा​धिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला में शामिल सीएमओ व अन्य अ​धिक
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में मंगलवार को नियमित टीकाकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई।
Trending Videos




कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने की। सीएमओ ने कार्यशाला में टीकाकरण कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, शत-प्रतिशत बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने, छूटे हुए लाभार्थियों की पहचान, माइक्रोप्लानिंग, जनजागरूकता और फील्ड स्तर पर आ रही चुनौतियों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की। सभी चिकित्सा इकाइयों के अधीक्षकों को निर्देश दिया कि नियमित टीकाकरण सत्रों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति व आगामी रणनीति पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, सुशील श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. विजय भान, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. रजत शुक्ल व डॉ. शोएब अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed