{"_id":"69da85916368211c1a0d73db","slug":"bsa-took-charge-of-the-school-chalo-campaign-by-knocking-door-to-door-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146140-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घर-घर दस्तक देकर बीएसए ने थामी स्कूल चलो अभियान की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घर-घर दस्तक देकर बीएसए ने थामी स्कूल चलो अभियान की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10- बलरामपुर धुसाह में निकली स्कूल चलो रैली की अगुवाई करते बीएसए। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्कूल चलो अभियान को गति देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने शनिवार को खुद कमान संभाली। उन्होंने बीईओ अशोक कुमार पाठक और पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह के शिक्षकों के साथ घर-घर सर्वे करके छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
बीएसए ने कहा कि यह अभियान हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उनका लक्ष्य है कि जिले का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहे। सर्वे के दौरान टीम ने अभिभावकों से बच्चों की शैक्षिक स्थिति की जानकारी ली। बीएसए ने स्वयं सर्वे रजिस्टर में प्रविष्टियां भरी और इस वर्ष शुरू किए गए नवाचार के तहत घरों पर विशेष स्टीकर भी चिपकाए। अभियान के दौरान जो बच्चे स्कूल से बाहर मिले, उन्हें तत्काल विद्यालय लाकर नामांकन कराया गया। नामांकन के बाद प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की गई। डीबीटी की प्रक्रिया पूरी कराने के साथ ही बच्चों को पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
नए नामांकित बच्चों का पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय स्टाफ और सहपाठियों ने फूल-मालाओं व मिठाइयों के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती दिखी। इस अवसर पर पीरामल संस्था की प्रतिनिधि प्रतिभा सिंह, प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार गुप्त व देवेश मिश्र सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos