{"_id":"6a849b845a86a7de2902fa45","slug":"chants-of-bharat-mata-ki-jai-echoed-through-every-village-during-the-tiranga-yatra-balrampur-news-c-99-1-brp1010-153401-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तिरंगे यात्रा में गांव-गांव गूंजे भारत माता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तिरंगे यात्रा में गांव-गांव गूंजे भारत माता के जयकारे
Tue, 18 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के तुलसीपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल लोग ।-स्रोत : आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की के नेतृत्व में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा निबोरिया स्थित अटलांटा विद्यालय से शुरू होकर पिपरावा चौराहा, महमूदनगर, हरैरा, ललिया सहित विभिन्न गांवों से होते हुए कौवापुर में संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।
कलश चौराहे पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सिद्धपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंची, जहां पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने अगवानी कर राष्ट्र की एकता और अखंडता की कामना की।
कौवापुर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित सभा में प्रवीण सिंह विक्की ने कहा कि तिरंगा देश के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। यात्रा में भाजपा समर्थित व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल लाठ, स्वर्ण समाज अध्यक्ष विकास सोनी, समाजसेवी सत्यम श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
:::