फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sankat Mochan Temple resounded with chants of 'Jai Shri Ram'

Balrampur News: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा संकट मोचन मंदिर

Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sankat Mochan Temple resounded with chants of 'Jai Shri Ram'
फोटो-8-बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर तुलसीपुर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर के प्राचीन संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में सावन के तीसरे मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने संकट मोचन हनुमान के दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और कष्टों के निवारण की कामना की। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत पूजन-अर्चन और आरती से हुई। इसके बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। समिति के अश्वनी गुप्ता और खेमचंद्र ने बताया कि करीब दो वर्षों से प्रत्येक मंगलवार को नियमित सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है। आयोजन का समापन मंगल गीत, महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मंदिर सचिव दिलीप गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव और भाईचारा बढ़ाते हैं। मुख्य पुजारी शुभम पांडे और पुजारी भानु पांडे के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed