{"_id":"69c02af2a5b7ce633f0f7395","slug":"consumers-struggle-for-hours-to-get-slips-before-cylinders-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144920-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिलिंडर से पहले पर्ची पाने के लिए घंटों जूझ रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिलिंडर से पहले पर्ची पाने के लिए घंटों जूझ रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
फोटो-31,32-बलरामपुर के राप्ती गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में सिलिंडर, बुकिंग व पर्ची के लिए मारामारी खत्म नहीं हो रही है। सिलिंडर लेने से पहले उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर बुकिंग व पर्ची के लिए घंटों जूझना पड़ता है। एक-दो घंटे इंतजार के बाद पर्ची मिलती है, उस भी आगे की तारीख दी जाती है। वहीं जिला प्रशासन स्थिति सामान्य होने की दावा कर रहा है।
रविवार को नगर के गोंडा मार्ग पर राप्ती गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। उपभोक्ता सुबह नौ बजे ही पर्ची लेने के लिए जुट गए। दोपहर तीन बजे तक बाहर सड़क तक लंबी लाइन दिखी। उपभोक्ता भानु, संदीप, सलमान, सरोज व उमेश ने बताया कि पर्ची लेने के लिए आए हैं। सुबह से ही लाइन लगाए हुए हैं। अमर व श्याम ने बताया कि पर्ची तो मिल गई, लेकिन उस पर 24 मार्च की तारीख दिया गया है। गोदाम पर अब 24 मार्च को सिलिंडर लेने जाएंगे।
शाम पांच बजे से होता है ई केवाईसी
गैस एजेंसियों पर जुटने वाली भीड़ से उपभोक्ता व एजेंसी संचालक दोनों परेशान हैं। भीड़ का आलम यह है कि दोपहर में ई केवाईसी भी नहीं होता है। नगर के राप्ती गैस एजेंसी पर ई केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को शाम पांच बजे बुलाया जाता है। सुबह आने वाले उपभोक्ता बेरंग वापस लौट जाते हैं। रविवार को उपभोक्ता कलीम व संदीप ने बताया कि बुकिंग नहीं हो रहा है। मोबाइल नंबर से ई केवाईसी कराने आए थे, लेकिन शाम पांच बजे की सूचना चस्पा किया गया है।
स्टॉक से चार गुना है बुकिंग, कैसे मिलेगा सिलिंडर
जिला पूर्ति विभाग के अनुसार अधिकांश गैस एजेंसियों पर स्थित सामान्य है। जिला मुख्यालय स्थित राप्ती गैस एजेंसी पर 2300 बुकिंग थी, लेकिन उनके पास सिर्फ 545 सिलिंडर का ही स्टॉक है। इसी तरह उतरौला स्थित जनसेवा एचपी गैस ग्रामीण वितरण महुआ बाजार में 2200 बुकिंग है, उनके यहां 650 सिलिंडर का स्टॉक है। ऐसे में स्टॉक से चार गुना बुकिंग होने से उपभोक्ताओं को सिलिंडर कैसे मिल पाएगा।
Trending Videos