फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Distribution of foldable study tables appreciated, innovation in education becomes an example

Balrampur News: फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरण की सराहना, शिक्षा में नवाचार बना मिसाल

Thu, 16 Jul 2026 08:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Jul 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Distribution of foldable study tables appreciated, innovation in education becomes an example
फोटो-17-बलरामपुर में विद्या​र्थियों को वितरित किया गया स्टडी टेबल ।-स्रोत  विभाग
बलरामपुर। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और बेहतर प्रदर्शन के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन की सराहना की है। उन्होंने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन और मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता को प्रशंसा पत्र भेजकर जिले में संचालित फोल्डेबल स्टडी टेबल वितरण अभियान को सुशासन और परिणाम आधारित पहल बताया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर बेसिक शिक्षा विभाग के 1817 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 16,155 छात्र-छात्राओं को फोल्डेबल स्टडी टेबल उपलब्ध कराई गई हैं। इस नवाचार से विद्यार्थियों को घर पर सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई करने में मदद मिली है। इससे शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ा है और विद्यालयों में उपस्थिति व ठहराव में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जून माह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बलरामपुर ने उत्तर प्रदेश के शीर्ष पांच जनपदों में स्थान हासिल किया है। वहीं देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों में बलरामपुर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि आकांक्षी जनपद होने के बावजूद बलरामपुर ने नवाचार, प्रभावी योजना निर्माण और बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन के नए मानक स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed