फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Engage in direct dialogue with the public by visiting every village: Dheeru

गांव-गांव जाकर जनता से करें सीधा संवाद : धीरू

Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Engage in direct dialogue with the public by visiting every village: Dheeru
फोटो-32-सादुल्लाहनगर में बैठक करते कांग्रेस के पदा​धिकारी ।-स्रोत: कांग्रेस
सादुल्लाहनगर। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के सादुल्लाहनगर में बुधवार को कांग्रेस की सृजन बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। प्रदेश महासचिव एवं पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए गांव-गांव पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन



पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं और लोकतांत्रिक तरीके से उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, इसलिए हर गांव में पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाया जाए। बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को मजबूती देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर, प्रधान तौकीर अहमद, कामिल खान, तुफैल अहमद, इरशाद अहमद, कादिर बाबा, ज्ञानचंद वर्मा, गुड्डू भाई, नसीम अहमद, सलमान, तौसीफ, एजाज अहमद, जाहिद, सुशील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed