फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Joint Hospital will now have a 20-bed emergency unit

Balrampur News: संयुक्त अस्पताल में अब 20 बेड की होगी इमरजेंसी

Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Joint Hospital will now have a 20-bed emergency unit
फोटो-8-बलरामपुर के संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में लगा बेड ।-संवाद
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में अब बेड की संख्या दोगुनी कर 20 की जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बेड बढ़ने से आपात स्थिति में आने वाले अधिक मरीजों को भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में इमरजेंसी वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर कई बार उन्हें स्ट्रेचर पर ही उपचार देना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित फार्मासिस्ट कक्ष में नया वार्ड तैयार किया जा रहा है। इसके बाद इमरजेंसी में 20 बेड उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड के सामने स्थित सेफ हाउस को आईसीयू वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ बेड, एसी और ऑक्सीजन पाइप लाइन की व्यवस्था की जा रही है। इससे गंभीर मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी में बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed