{"_id":"69c5697c083311a6f403a17e","slug":"enrollment-campaign-will-run-in-171-secondary-schools-from-april-1-balrampur-news-c-99-1-slko1029-145214-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 171 माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल चलेगा नामांकन अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 171 माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल चलेगा नामांकन अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एक अप्रैल से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में नया सत्र शुरू होगा। इस बार सरकार ने ‘स्कूल चलो अभियान’ को और व्यापक बनाते हुए इसे माध्यमिक विद्यालयों तक विस्तार दिया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य कक्षा आठ के बाद छात्रों का नामांकन बढ़ाना और ड्रॉपआउट की समस्या को कम करना है।
इस बार अभियान के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों का अधिक से अधिक नामांकन कक्षा नौ में सुनिश्चित किया जाएगा। खासतौर पर उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां नामांकन दर कम है। इसके लिए ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें दोबारा विद्यालय से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिले के 171 माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन अभियान चलाया जाएगा। विभाग का विशेष जोर ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों पर रहेगा, ताकि परिषदीय विद्यालयों से कक्षा आठ पास करने वाले सभी विद्यार्थियों का प्रवेश कक्षा नौ में कराया जा सके। इसके लिए समन्वय की व्यवस्था भी बनाई गई है। निर्देश दिए गए हैं कि परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ के शिक्षक उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची तैयार कर माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराएंगे। इसके आधार पर विद्यार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन कराया जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि इससे कक्षा आठ के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आएगी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया की अभियान की सफलता के लिए सामुदायिक सहभागिता पर भी जोर दिया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंध समितियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़कर शिक्षा का दायरा बढ़ाया जाए और नए सत्र में नामांकन बढ़ाया जा सके।
Trending Videos