सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five talented individuals from the district raised the flag in PCS

Balrampur News: जिले के पांच होनहारों ने पीसीएस में लहराया परचम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Five talented individuals from the district raised the flag in PCS
-श्रुति तिवारी
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में जनपद के कई होनहारों ने सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अलग-अलग क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। परिवारों में बधाई देने वालों का तांता लगा है, वहीं युवाओं के लिए यह सफलता प्रेरणादायक मानी जा रही है।
Trending Videos


श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गुमड़ी मजरा शुक्लागंज बाजार निवासी आशीष कुमार सैनी ने पीसीएस-2024 में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद प्राप्त किया है। आशीष साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता ध्रुव कुमार सैनी व बड़े भाई अजय कुमार सैनी बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आशीष ने मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज से प्राप्त की, एमएलके पीजी कॉलेज से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरा चौराहा क्षेत्र के परसा पलईडीह निवासी अनुदेशक अरविंद पासवान के पुत्र अंकुर सिद्धार्थ का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। अंकुर का यह प्रथम प्रयास था। उन्होंने नवोदय विद्यालय से इंटरमीडिएट करने के बाद आईआईटी बीएचयू से इंजीनियरिंग स्नातक किया। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। पचपेड़वा क्षेत्र के थारू जनजाति बहुल ग्राम पंचायत विशुनपुर विश्राम के मजरा मसहा निवासी अर्जुन कुमार थारू ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने पीसीएस परीक्षा में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित हुए। सीमित संसाधनों के बावजूद अर्जुन की सफलता को थारू समाज के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
जनपद के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. केवी तिवारी की धर्मपत्नी डॉ. श्रुति तिवारी ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला कमांडेंट (होमगार्ड) पद पर चयन पाया है। वहीं, पहलवारा निवासी सूर्यदेव मिश्रा का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर हुआ है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मिली इन सफलताओं पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धियां जिले के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed