सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four roads will be repaired for 3.96 crore, providing relief to 1.2 lakh people

Balrampur News: 3.96 करोड़ से चार सड़कें होंगी दुरुस्त, 1.2 लाख लोगों को मिलेगी राहत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
Four roads will be repaired for 3.96 crore, providing relief to 1.2 lakh people
बलरामपुर के पेहर में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चार प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण को स्वीकृति मिल गई है। करीब 3.96 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से 80 गांवों के लगभग 1.2 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से जर्जर इन सड़कों के दुरुस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगा।
Trending Videos

मसिहाबाद ग्रांट से नवाबकोठीडीह लिंक रोड के निर्माण पर 62.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पेहर-हुसैनाबाद-गद्दीपुर-झंडेनगर मार्ग की मरम्मत के लिए 1.98 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, यहां हॉट मिक्स प्लांट से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह सादुल्लानगर से किशुनपुर सागर लिंक रोड पर 79.30 लाख रुपये और चिरकुटिया-बरईजोत-प्रानपुर होते हुए पुरैना लिंक रोड के निर्माण पर 55.66 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी कार्य पूरे होने के बाद क्षेत्र के संपर्क मार्ग मजबूत होंगे और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़कों से मिलेगी मुक्ति
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़कें बदहाल थीं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती थी। बरसात में हालात और खराब हो जाते थे। अब सड़कें बनने से स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान हो जाएगी। ग्रामीण संतोष कुमार इजहार, प्रवेश व मोहित आदि ने बताया कि सड़क बनने से जहां लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं, क्षेत्र का विकास भी होगा। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में सहूलियत होगी।
तय समय सीमा में पूरा होगा काम
सभी कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है। गुणवत्ता मानकों के अनुसार निर्माण कराया जाएगा और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed