सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Girlfriend murdered a young man and his friend

Balrampur News: प्रेमिका ने की थी युवक और उसके दोस्त की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered a young man and his friend
फोटो-29-बलरामपुर के एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। क्षेत्र में दो युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल गहरी साजिश के तहत दोहरी हत्या निकली। प्रेमिका ने पति और दो भाइयों के साथ मिलकर युवक और उसके दोस्त की हत्या की थी। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए अनिल कुमार, उसकी पत्नी खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Trending Videos


13 अप्रैल को ग्राम रमवापुर निवासी प्रमोद ने अपने भाई मनोज और पड़ोसी दीपचंद उर्फ छोटू की मौत सड़क दुर्घटना में होने की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की और प्रथम दृष्टया इसे हादसा माना गया। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो कई तथ्य सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खा रहे थे। शवों की स्थिति और घटनास्थल के हालात ने पुलिस को संदेह में डाल दिया। यहीं से जांच की दिशा बदल गई। पुलिस ने मृतकों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले। आखिरी कॉल और लोकेशन के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान हुई। यहीं से यह स्पष्ट होने लगा कि दोनों को योजनाबद्ध तरीके से एक स्थान पर बुलाया गया था। साक्ष्यों के आधार पर 14 अप्रैल को पुलिस ने साफ कर दिया कि यह सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में सारे राज बयां किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक के मोबाइल का टूटा हिस्सा, एक माला और प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेल बना हत्या का कारण

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का खुशबू वर्मा के साथ शादी से पहले प्रेम संबंध था जो
शादी के बाद भी संपर्क जारी रहा। छोटू के पास खुशबू की कुछ निजी तस्वीरें थीं, जिनके जरिए वह दबाव बना रहा था। इसी से परेशान होकर खुशबू ने अपने पति और दो भाइयों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के तहत खुशबू ने दोनों को गांव के बाहर बुलाया गया, जहां चारों आरोपियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा क्षेत्र के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया। मोटरसाइकिल को भी वहीं छोड़ दिया गया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे और पुलिस गुमराह हो जाए।
पहले पिटाई की फिर गला दबाकर की हत्या

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने मधनगरी गांव के पास खुशबू के बुलाने पर पहुंचे दीपचंद्र उर्फ छोटू और मनोज पटवा की पहले पिटाई की गई थी। इसके बाद गला दबाकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई की चोट और गला दबाने की पुष्टि हुई है। रविवार की रात करीब एक बजे युवकों की हत्या के बाद दोनों शवों को वहां से बाइक पर ही बैठा कर गांव के अंदर के रास्ते से करीब 10 किमी दूर सेवरहवा नाले तक ले गए। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर चार लोग बैठे दिखाई दिए हैं। इसमें दोनों मृतक बीच में थे, आरोपी संतोष कुमार बाइक चला रहा था और अजय कुमार पीछे बैठा था। इसी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान हुई। वहीं आरोपी अनिल कुमार एक अलग बाइक से पीछे-पीछे चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed