सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hearing of 12,000 voters completed

Balrampur News: 12 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Hearing of 12,000 voters completed
उतरौला में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई करते उपजिलाधिकारी उतरौला अभय सिंह।
विज्ञापन
उतरौला। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत स्थानीय तहसील में मंगलवार को उप जिलाधिकारी के यहां नोमैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई की गई। उप जिलाधिकारी अभय सिंह ने बताया कि नोमैपिंग वाले करीब 12 हजार से अधिक मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है।
Trending Videos


उतरौला विधानसभा में 16318 नोमैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज लेकर मतदाता सूची अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। पालपुर की आयशा बेगम का नाम 2003 की मतदाता सूची में नाम न दर्ज होने के कारण नोटिस जारी किया गया। सुनवाई के दौरान मतदाता सूची दाखिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनजोत के कल्लू का नाम मतदाता सूची में अब्दुल हकीम दर्ज है जिसको संशोधित कराने के परिवार रजिस्टर, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य कागजात दाखिल किये गए। उतरौला की मंजू सोनी ने एसआईआर फार्म में 2003 की मतदाता सूची का विवरण नहीं भरा गया था। गगन कुमार व सरोज कुमार के नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं शामिल थे। उन्होंने नोटिस के जवाब में साक्ष्य के रूप में सरकारी सेवा का प्रमाणपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed