सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Woman found in Dubai forced to convert while held hostage

Balrampur News: दुबई में मिली महिला ने बंधक बना कराया धर्मांतरण

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Woman found in Dubai forced to convert while held hostage
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र के पहलवारा मोहल्ला निवासी भूपेंद्र चौहान को करीब तीन वर्ष तक रायबरेली में बंधक बनाकर रखा गया। इस बीच जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया।
Trending Videos


कोतवाली पुलिस ने रायबरेली के बछरावा निवासी रुखसार व उसके चाचा पप्पू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया हे। रायबरेली पुलिस से भी मदद मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र का आरोप है कि वर्ष 2019 में रोजगार के सिलसिले में दुबई गए थे। वहीं पर उनकी रुखसार से मुलाकात हुई थी। वर्ष 2021 में व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दोनों में बातचीत होने लगी। रुखसार उनसे लगातार संपर्क बनाए रखी।

वर्ष 2022 में भूपेंद्र दुबई से घर लौटे। कुछ समय बाद रुखसार भी रायबरेली आ गई। भूपेंद्र को अपने घर बुलाया, आरोप है कि जहां उन्हें बंधक बना लिया गया। लगभग एक माह तक कमरे में बंद रखा। इस दौरान धर्म परिवर्तन के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू किया। नाखून उखाड़े और करंट भी लगाया। आरोपियों ने खतना भी करा दिया। नाम बदलकर शहनाज रख दिया।

मौलाना को बुलाकर रुखसार ने निकाह किया। इसके बाद भी आरोपियों ने घर में ही रोके रखा। 30 जनवरी को परिवार के सदस्य जियारत के लिए बाहर गए थे। इस दौरान वह घर से निकले और किसी तरह से बलरामपुर पहुंचे।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान, कॉल डिटेल व साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed