{"_id":"69822f00fd4a5db2e30e3b3b","slug":"iti-vishnupur-vishram-will-be-secured-with-rs-191-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-141860-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1.91 करोड़ से सुरक्षित होगा आईटीआई विशुनपुर विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1.91 करोड़ से सुरक्षित होगा आईटीआई विशुनपुर विश्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी। तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही और छात्रों की सुरक्षा को लेकर आईटीआई विशुनपुर विश्राम को अब मजबूत सुरक्षा घेरा मिलने जा रहा है। संस्थान परिसर के चारों ओर ऊंची और मजबूत बाउंड्रीवाल व गेट निर्माण के लिए शासन ने कुल 1.91 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे न केवल जंगली जानवरों को सुरक्षा मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को भी सुरक्षित माहौल उपलब्ध होगा।
पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मौजूदगी के कारण अभिभावकों में डर का माहौल था। दिन के समय भी तेंदुए दिखने की घटनाएं सामने आई थीं, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना चिंता का विषय बन गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने बाउंड्रीवाल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है।
यह कदम पूरे इलाके के लिए राहत भरा है और इससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। सरकार ने हम सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण न होने से असुरक्षा रहती है।
-मैथिली शरण, प्राचार्य आईटीआई विशुनपुर विश्राम
Trending Videos