सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In the NDPS case, four accused acquitted after 11 years

Balrampur News: एनडीपीएस मामले में 11 साल बाद चार आरोपी बरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
In the NDPS case, four accused acquitted after 11 years
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर में वर्ष 2015 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में अपर जिला जज (प्रथम) प्रदीप कुमार की अदालत ने चार आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया। करीब 11 वर्ष बाद मामले का फैसला आया है।
Trending Videos

24 जुलाई 2015 की सुबह करीब 5:40 बजे पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सिरिया नाला पुल के पास चार संदिग्धों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 600 ग्राम नशीला पाउडर (अलप्राक्स व आन्किप्रेश मिश्रण) तथा एक अवैध चाकू बरामद होने का दावा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद पाउडर के नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए थे और एक हीरो होंडा पैशन बाइक भी सीज की गई थी। मामले में कालिया उर्फ इस्माइल, मोनू उर्फ सरफराज, मीतू गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता और इमरान को आरोपी बनाया गया था। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद चारों आरोपियों को बरी कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed