सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Incomplete development works will be completed in panchayats with 30.63 crore

Balrampur News: पंचायतों में 30.63 करोड़ से पूरे होंगे अधूरे विकास कार्य

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Incomplete development works will be completed in panchayats with 30.63 crore
बलरामपुर के जाफराबाद गांव में निर्माणाधीन सीसी रोड।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की आहट और प्रधानों के कार्यकाल की उलटी गिनती के बीच जनपद की पंचायतों को 30.63 करोड़ रुपये का बजट मिलने से गांवों की सियासत गरमा गई है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में जारी इस धनराशि से लंबे समय से अधूरे पड़े विकास कार्यों को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। बजट जारी होते ही पंचायत प्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरा कराने की कवायद शुरू हो गई है।
Trending Videos


जारी धनराशि में जिला पंचायत को 4.61 करोड़ रुपये, नौ विकास खंडों को 4.59 करोड़ रुपये और 793 ग्राम पंचायतों को 21.42 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह बजट ऐसे समय आया है जब कई पंचायतों में सड़क, नाली, खड़ंजा, पंचायत भवन और पेयजल से जुड़े कार्य धन के अभाव में रुके पड़े थे। अब प्रतिनिधि इन कार्यों को तेजी से पूरा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत जेएल शर्मा ने बताया कि मई माह में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। ऐसे में बजट जारी होते ही पंचायतों में गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रतिनिधि जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने की कोशिश में जुटेंगे। विकास कार्यों की गति चुनावी माहौल को भी प्रभावित कर सकती है। अधूरे काम पूरे कराने से प्रतिनिधि अपनी उपलब्धियां दिखाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क, नाली, पेयजल समेत ये काम होंगे तेज

पंचायतों में संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग सड़क, खड़ंजा निर्माण, नाली और जलनिकासी व्यवस्था, हैंडपंप रीबोर, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवन मरम्मत, तालाब सुंदरीकरण और सामुदायिक भवन जैसे कार्य प्राथमिकता में रखे जा रहे हैं। कई गांवों में अधूरे सीसी रोड और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की भी तैयारी है। ग्रामीणों को भी बजट से राहत की उम्मीद है। बलरामपुर देहात निवासी रामनरेश का कहना है कि गांव में नाली और सड़क का काम लंबे समय से अधूरा था। अब धनराशि मिलने से काम पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, सरोज देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी भवन अधूरा है, यदि निर्माण पूरा हो गया तो गांव के लोगों को सुविधा मिलेगी।
शासन से 25 मार्च को बजट जारी हुआ है। जल्द ही पंचायतों में पारदर्शिता के साथ आवंटित किया जाएगा। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जनहित से जुड़े विकास कार्य तेजी से पूरे कराए जाएंगे। पंचायतों को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- श्रेया उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed