सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The leopard blocked the farmer's path and made the dog its prey

Balrampur News: तेंदुए ने किसान का रास्ता रोका, कुत्ते को बनाया निवाला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The leopard blocked the farmer's path and made the dog its prey
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तराई क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। बरहवा रेंज के ग्राम महादेव गोसाई में तेंदुआ अचानक एक किसान के सामने आ गया। शोर मचाने पर वह भाग गया। थोड़ी दूर जाकर एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। किसान खेतों की ओर जाने से बच रहे हैं, जबकि वन विभाग की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।
Trending Videos


बरहवा रेंज के ग्राम महादेव गोसाई के मजरा दुर्गापुर में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे दूध बेचने जा रहे किसान रामछबीले के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुआ कुछ देर तक उनका रास्ता रोके खड़ा रहा। यह देख उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। हल्ला-गुहार सुनकर तेंदुआ पास के बाग की ओर भाग गया। वहीं कुछ देर बाद थोड़ी दूर पर तेंदुए ने कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अवधेश, मोटे, गोलू, अनिल व रामकुमार ने बताया कि लोग खेतों में काम करने जाने से डरने लगे हैं। सुबह-शाम अकेले निकलने से भी ग्रामीण बच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले विनोद पांडेय की गोशाला में घुसकर तेंदुए ने एक बछड़े को मार दिया था। खोजबीन के दौरान गांव के दक्षिण स्थित बाग में बछड़े के अवशेष मिले थे। इससे तेंदुए की लगातार मौजूदगी की आशंका और मजबूत हो गई है। वहीं विजयीडीह और पुरेछीटन गांव की सीमा के पास गन्ने के खेतों में तेंदुए के ठिकाना बनाए होने की भी चर्चा है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात में खेतों के आसपास जानवरों की हलचल सुनाई देती है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गांवों में भ्रमण कर रही है। लोगों को सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और रात में समूह में निकलने की सलाह दी जा रही है। कर्मचारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed