सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Incomplete Jal Jeevan Mission scheme completed, 589 families received clean drinking water

Balrampur News: अधूरी जल जीवन मिशन योजना पूरी, 589 परिवारों को मिला शुद्ध पेयजल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
Incomplete Jal Jeevan Mission scheme completed, 589 families received clean drinking water
बलरामपुर के बरईपुर में बनी पानी की टंकी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में जल जीवन मिशन योजना की प्रगति सुधारने के लिए जल निगम ग्रामीण के अधिकारी गंभीर हो गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तो काम धरातल पर उतरने लगे हैं। अन्य अधूरी परियोजनाओं को भी शीघ्र पूरी करने का अल्टीमेटम एजेंसियों को दिया गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने भी परियोजना के अधूरे होने पर कड़ा रुख अपनाया है।
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से शुरू किए गए अभियान का असर यह रहा कि विकासखंड बलरामपुर सदर की ग्राम पंचायत बरईपुर में दिखा। अमर उजाला में लगातार पेयजल की योजना अधूरी होने की खबर प्रकाशित की जा रही है। इसी के चलते अब विभाग एक-एक पानी की टंकी को शुरू करने की कवायद कर रहा है। जल जीवन मिशन के तहत लंबे समय से अधूरी पड़ी पाइप पेयजल योजना को अब पूर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

217.69 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना के शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और अब उन्हें शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है। योजना के अंतर्गत 200 किलोलीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक, 12 मीटर ऊंची स्टेजिंग, 9.8 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 20 किलोवाट का सोलर पैनल प्लांट स्थापित किया गया है। साथ ही इससे संबंधित सभी तकनीकी कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। योजना के पूर्ण होने से ग्राम बरईपुर और उसके मजरे सहीबरा के कुल 589 परिवारों को अब सीधे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है, जिससे लगभग 3456 की आबादी लाभान्वित हो रही है।
तय समय पर पूरा कराया जाएगा काम
जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। बरईपुर योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया है। अब ग्रामीणों को नियमित और सुरक्षित पेयजल मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। अन्य योजनाओं को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है। - संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed