सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   India-Nepal Friendship Holi Festival showcases shared culture

Balrampur News: भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव दिखी साझा संस्कृति

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal Friendship Holi Festival showcases shared culture
बलरामपुर के तुलसीपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकाल ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के मधुरमा इन लाूज में शनिवार को भारत-नेपाल मैत्री होली महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दोनों देशों की साझा संस्कृति और प्रेम की अनूठी झलक देखने को मिली। महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बालकों और बालिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और नेपाल के उद्योग वाणिज्य संघ (लमही) के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर हर्षोल्लास के साथ होली खेली।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ में संघ पदाधिकारियों ने नेपाल से आए अतिथियों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया, तो वहीं नेपाल के प्रतिनिधियों ने भारतीय स्वयंसेवकों को रुद्राक्ष की माला पहनाकर अपना स्नेह व्यक्त किया। इस रंगारंग उत्सव में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने भी शिरकत की और नेपाल से आए नागरिकों को गले लगाकर होली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के जिला संघ चालक अभिमन्यु, जिला प्रचारक जितेंद्र, विभाग प्रचारक अमित, विभाग सेवा प्रमुख श्यामसुंदर, उमाकांत और नगर कार्यवाह श्रीप्रकाश सिंह सहित अन्य स्वयंसेवकों ने नेपाल से आए उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष केशव राज पोखरवेल, कमल सिंह ठाकुरी, शारदा सुबेदी, हरी थापा, वसंत भंडारी, गणेश धीमरे, लोभा कांत वोहरा और अनिल मंत्री आदि पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
भारत-नेपाल की सांस्कृतिक जड़ें एक : संघ
इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों ने भारत-नेपाल के संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों राष्ट्र सदैव एक-दूसरे के सहयोगी रहे हैं। भारत और नेपाल की सांस्कृतिक जड़ें एक ही हैं और दोनों देश हिंदू बहुल होने के कारण समान संस्कारों से बंधे हुए हैं। हम सदैव एक-दूसरे के हित के विचार के साथ ही आगे बढ़ते हैं। यह आयोजन केवल एक त्योहार का मिलन नहीं, बल्कि दो राष्ट्रों के बीच सदियों पुराने रोटी-बेटी और विश्वास के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed