{"_id":"69f88a4af5b24b3bfc018a55","slug":"video-video-blramapara-ma-pashacama-bgal-sahata-tana-rajaya-ma-jata-para-bhajapaiya-na-manaya-jashana-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलरामपुर में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलरामपुर में पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा को तीन राज्यों में भारी सफलता मिली है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पूर्ण बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बड़े ही उत्साह के साथ जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार कमल खिलना ऐतिहासिक उपलब्धि है। वहां की जनता ने ममता बनर्जी सरकार के कुशासन को पूरी तरह नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने जहां तीन राज्यों में बहुमत हासिल किया है वहीं तमिलनाडु और केरल में भी पूर्व की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करके अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदू विश्वकर्मा, डीपी सिंह बैस, अमरनाथ शुक्ला, वरुण सिंह मोनू, संदीप उपाध्याय, संजय शुक्ल, ललिता तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, अवधेश कुमार पांडेय, शुभेंद्र गौरव मिश्र, शिवम मिश्र, अजीज खान व साधना पांडेय सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।