सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Lal Nagar team defeated Mahmud Nagar by 22 runs

Balrampur News: लालनगर टीम ने 22 रन से महमूदनगर को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lal Nagar team defeated Mahmud Nagar by 22 runs
हरैया सतघरवा के परसपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। ग्राम पंचायत परसपुर कमदा स्थित पीसीसी खेल मैदान में शनिवार क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। मुकाबले में लालनगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट क्लब महमूदनगर को 22 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य इमरान मुर्तुजा ने किया।
Trending Videos

टॉस जीतकर महमूदनगर की टीम ने फील्डिंग का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लालनगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जीत के लिए 89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महमूदनगर की शुरुआत कमजोर रही। लालनगर के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके। दबाव में आई महमूदनगर की पूरी टीम 9.4 ओवर में 66 रन पर सिमट गई और मुकाबला लालनगर के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालनगर के खिलाड़ी राजा बाबू ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 13 रन बनाने के साथ एक कैच पकड़ा और 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। उनके उत्कृष्ट खेल के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच की कमेंट्री चेतराम मौर्य ने की, जबकि स्कोरिंग रविंद्र यादव ने संभाली। अंपायर रामकुमार गुप्ता और श्याम यादव रहे। इस अवसर पर आयोजक सलमान खान, दुर्गेश यादव, अजय प्रकाश त्रिपाठी, रवि मिश्रा, अमित मिश्रा, सुनील जायसवाल, सुनील सिंह, बलराम यादव, प्रधान सहज राम, सोनू मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed