सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Noora won the match in Dangal

Balrampur News: दंगल में नूरा ने जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Noora won the match in Dangal
दंगल में दांव-अजमाते पहलवान। स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
उतरौला। नगर के फक्कड़दास चौराहे पर आयोजित प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में रविवार को पहलवानों के दमखम ने दर्शकों को बांधे रखा। अखाड़े में नूरा पहलवान और रानी पहलवान अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रहे, जबकि सोनू पहलवान और साहिल पहलवान के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा।
Trending Videos


पहला मुकाबला जम्मू-कश्मीर के नूरा पहलवान और अमित पहलवान के बीच हुआ। शुरुआती मिनटों में दोनों पहलवान एक-दूसरे की पकड़ से बचते नजर आए, लेकिन बाद में नूरा ने तेजी दिखाते हुए काला जंग दांव लगाया और अमित को चित कर जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला मेरठ के सोनू पहलवान और साहिल पहलवान के बीच खेला गया। दोनों ने बराबरी की टक्कर दी और कई बार एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश की, लेकिन निर्धारित समय तक कोई निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। अंततः मुकाबला बराबरी पर समाप्त घोषित किया गया।
महिला वर्ग की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। बलरामपुर की रानी पहलवान और दिल्ली की लाडो पहलवान के बीच हुए मुकाबले में रानी ने फुर्ती और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनके दांव-पेंच पर दर्शकों ने जोरदार उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed