सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The flower market in Sahalag is fragrant

Balrampur News: सहालग में महका फूलों का बाजार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
The flower market in Sahalag is fragrant
 बलरामपुर के गोंडा मार्ग पर फूल की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। फरवरी शुरू होते ही सहालग का दौर शुरू हो गया है। शादी-समारोह में सजावट के लिए फूलों की मांग बढ़ गई है। मांग अधिक होने से फूलों के दामों के भी उछाल आया है। 50 से 100 रुपये प्रति किलो तक फूलों के दाम बढ़ गए हैं।
Trending Videos

शादी वाले घरों में स्टेज, मंडप, कार, द्वार व सेज सजाने के लिए गेंदा, गुलाब व गुलदाऊदी के फूलों की अधिक डिमांड है। जिला मुख्यालय पर इस समय औसतन प्रतिदिन 10 क्विंटल से अधिक गेंदा व गुलाब के फूलों की बिक्री हो रही है। फूल विक्रेता राजू माली ने बताया कि वह कानपुर से गुलाब व गेंदा के फूल मंगवाते हैं। पहले गेंदा 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। फरवरी शुरू होते ही गेंदा के दाम 120 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं 250 रुपये किलो में बिकने वाला गुलाब का फूल 400 के पार पहुंच गया है। वहीं गुलदाउदी 250 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। इसमें भी 30 रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार सलमान ने बताया कि कार सजाने के लिए डाली वाले गुलाब की आवश्यकता है जो 650 रुपये बंडल में बिक रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेज व कार सजाने और सेहरा बनाने की एडवांस बुकिंग चल रही है। एक दिन में चार-चार बुकिंग कर रखी है। नगर के नईबस्ती की काजल ने बताया कि उनके भाई की शादी 18 फरवरी को है। मंडप व सेज सजाने के लिए माली से 5500 रुपये में बुकिंग कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed