फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard spotted in Bankatwa Range too; Forest Department sets up a cage

Balrampur News: बनकटवा रेंज में भी दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Sun, 09 Aug 2026 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 09 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard spotted in Bankatwa Range too; Forest Department sets up a cage
फोटो-36-बलरामपुर के  सिंहपुर झरिहरडीह गांव के पास लगाया गया पिंजड़ा।-संवाद
ललिया। बनकटवा रेंज क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार सुबह सिंहपुर झरिहरडीह गांव के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग ने निगरानी बढ़ाते हुए क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन


सिंहपुर, मदारगढ़, कमदी, उपटहवा, चैलहवा और लालपुर समेत आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण बच्चों और मवेशियों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। किसान भी खेतों में समूह बनाकर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि एक दिन पहले परसहवा गांव के पास तेंदुए ने सियार का शिकार किया था। इसके बाद से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि परसहवा के पास पहले से ही पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के लिए उसमें बकरी को चारे के रूप में बांधा जा रहा है। टीम लगातार गश्त कर तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।


उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अकेले खेत या जंगल की ओर न जाएं। बच्चों को बिना निगरानी के बाहर न भेजें। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed