{"_id":"69b99447d47bbbf078096f03","slug":"lucknow-mau-and-basti-teams-reached-the-next-round-after-winning-the-match-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144636-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची लखनऊ, मऊ और बस्ती की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मैच जीतकर अगले दौर में पहुंची लखनऊ, मऊ और बस्ती की टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में हैंडबाल खेलते खिलाड़ी।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को तीन दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। उद्घाटन मैच लखनऊ की टीम ने 9-3 अंकों से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10 जनपदों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, सपा नेता सलिल सिंह टीटू, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, प्रवेश कुमार रावत व आयकर उपायुक्त प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मांटेसरी स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का पहला सोनभद्र व लखनऊ की टीमों के बीच खेला गया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ने 9-3 से सोनभद्र को हराकर पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच सुल्तानपुर व मऊ के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में मऊ ने 12-1 से सुल्तानपुर को हरा दिया। तीसरा मैच बस्ती व बलरामपुर के बीच हुआ। बस्ती ने बलरामपुर को 13-4 से हरा दिया। चौथा मैच लखनऊ व बरेली के बीच खेला गया। लखनऊ ने 12-2 से मैच जीत लिया। लखनऊ की सौम्या ने अकेले आठ गोल मारकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार पहले दिन लखनऊ, मऊ व बस्ती की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता कुलदीप सिंह, मोनू सिंह कलहंस, अनन्य गौरव मिश्र, प्रशिक्षक नागेंद्र गिरि, हिना खातून, विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, अभय व पवन तिवारी आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य टीम रही मुस्तैद
आकस्मिक स्थिति में खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया की स्वास्थ्य टीम मुस्तैद रही। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन चौरसिया, फार्मासिस्ट व वार्डबॉय अवधेश कुमार तिवारी मौजूद रहे। चिकित्साधिकारी ने थकान को दूर करने के लिए खिलाड़ियों को ओआरएस घोल पीने का सुझाव दिया।
अयोध्या ने वाराणसी को हराया
हैंडबॉल का पांचवां मैच अयोध्या व वाराणसी के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच काटे का टक्कर देखने को मिली। पहले हॉफ तक दोनों टीम बराबरी पर रहीं। दूसरे हाॅफ के अंतिम क्षणों में अयोध्या ने वाराणसी को 18-17 से हरा दिया।
Trending Videos