फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Markets come alive with the tinkling sound of green bangles during the month of Sawan

Balrampur News: सावन में हरी चूड़ियों की खनक से गुलजार हुए बाजार

Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Markets come alive with the tinkling sound of green bangles during the month of Sawan
फोटो-18-बलरामपुर के झारखंडी मंदिर परिसर में चूड़ियां खरीदती महिलाएं ।-संवाद
बलरामपुर। सावन का महीना शुरू होते ही शहर के बाजार हरी चूड़ियों की खनक से गुलजार हो उठे हैं। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखने वाले इस माह में सुहागिन महिलाएं और युवतियां शुभ मानकर हरी चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं। बुधवार को शहर की प्रमुख चूड़ी दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। फैंसी, कश्मीरी, ग्लिटर, स्टोन और मेटल फिनिश वाली चूड़ियों के नए डिजाइन ग्राहकों को खासे आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


झारखंडी मंदिर परिसर स्थित चूड़ी कारोबारी लकी गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष साधारण कांच की चूड़ियों के साथ फैंसी डिजाइन की चूड़ियों की मांग अधिक है। साधारण चूड़ियां 50 से 150 रुपये प्रति दर्जन, जबकि फैंसी चूड़ियां 100 से 550 रुपये प्रति दर्जन तक बिक रही हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन


खरीदारी करने पहुंचीं पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि सावन में हरी चूड़ियां पहनने की परंपरा वर्षों पुरानी है और वह हर साल नई डिजाइन की चूड़ियां खरीदती हैं। नेहा वर्मा ने कहा कि इस बार स्टोन और कश्मीरी डिजाइन की चूड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी गुप्ता ने बताया कि सावन, हरियाली तीज और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने परिवार की महिलाओं के लिए भी चूड़ियां खरीदी हैं। वहीं, सीमा देवी ने कहा कि किफायती दाम में आकर्षक डिजाइन और अच्छी गुणवत्ता मिलने से खरीदारी का उत्साह बढ़ गया है।


कारोबारी प्रमोद कुमार, सुहेल और राजेंद्र का कहना है कि सावन के साथ हरियाली तीज और रक्षाबंधन के चलते अगले कुछ दिनों में चूड़ियों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। बाजारों की बढ़ती रौनक से कारोबारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed