{"_id":"6a6b0a46926e3c387403eadb","slug":"video-blramapara-ma-tasara-thana-bha-lkhapal-ka-haugdhatal-jara-tahasal-ka-kamakaja-parabhavata-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में तीसरे दिन भी लेखपालों की हड़ताल जारी, तहसील का कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में तीसरे दिन भी लेखपालों की हड़ताल जारी, तहसील का कामकाज प्रभावित
बलरामपुर में सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपालों के आंदोलन से तहसील का कामकाज प्रभावित रहा। आय, जाति, निवास सहित विभिन्न प्रकार के करीब 500 प्रमाण पत्रों का निस्तारण लंबित है। इससे छात्र-छात्राओं, नौकरी के अभ्यर्थियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य तीसरे दिन भी तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठे रहे। संघ का कहना है कि मांगों का समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। आंदोलन के कारण प्रमाण पत्रों के अलावा राजस्व से जुड़े अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
संघ की ओर से निलंबित तहसील अध्यक्ष की बहाली, पात्र लेखपालों का लंबित एसीपी लागू करने, फार्मर रजिस्ट्री के लिए दिए गए स्पष्टीकरण वापस लेने, जीपीएफ पासबुक और सर्विस बुक अद्यतन कराने तथा लंबित देयकों व एरियर के शीघ्र भुगतान की मांग की जा रही है।
तहसील अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि मांगों के संबंध में अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जब तक मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
हड़ताल के चलते लेखपालों की रिपोर्ट न लग पाने से तहसील में आय, जाति और निवास समेत विभिन्न प्रकार के करीब 500 प्रमाण पत्र लंबित हैं। आवेदकों को रोज तहसील आना पड़ रहा है, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। छात्रवृत्ति, शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, सरकारी नौकरियों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र बनवाने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।